यूपी पुलिस की कस्टडी में कैदी की तबियत बिगड़ी: खाना खाने के बाद मुंह से झाग निकला, सतना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती – Satna News

यूपी पुलिस की कस्टडी में कैदी की तबियत बिगड़ी:  खाना खाने के बाद मुंह से झाग निकला, सतना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती – Satna News


सतना जिले में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल से हत्या के आरोपी यकीन (32) को उत्तर प्रदेश पुलिस मध्यप्रदेश के रीवा न्यायालय में पेशी के लिए लेकर गई थी। वापस आते वक्त शाम को रास्ते में ढाबे पर खाना खाने के बाद यकीन की अचानक तबियत बिगड़ गई।

.

यकीन के मुंह से झाग आने लगा और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में बंदी को सतना जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस मरीज को अर्ध बेहोशी की हालत में सतना जिला अस्पताल लेकर आई थी।

डॉक्टर सिंह ने बताया कि

अभी भी मरीज अर्ध बेहोशी की हालत में है। उसे पूरी तरह होश नहीं आया है। हालांकि उसका बीपी और पल्स सामान्य है। मरीज की वास्तविक स्थिति उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगी।

QuoteImage



Source link