किसान को सांप ने डसा: मंदसौर में प्याज की खेती में कर रहा था काम; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज – Mandsaur News

किसान को सांप ने डसा:  मंदसौर में प्याज की खेती में कर रहा था काम; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज – Mandsaur News



मंदसौर में किसान के लिए एक सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उसका उपचार किया जा रहा है। रतलाम जिले के थाना रिंगनोद के निकट स्थित गांव पीपल्या जोधा के किसान कारूलाल (35) पिता रामनारायण कुमावत को बुधवार शाम सांप ने काट लिया

.

घटना माननखेड़ा टोल से 2 किलोमीटर अंदर पीपल्याजोधा गांव में हुई। कारूलाल अपने खेत में प्याज की फसल की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़े सांप ने उनके पैर की उंगली पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन और पड़ोसी तुरंत कारूलाल को उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल ले गए।

वहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया फिलहाल मरीज की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कारूलाल के साथ आए पड़ोसी दिनेश सुतार ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कारूलाल खेत में प्याज की फसल को इधर-उधर कर रहे थे। अचानक सांप ने उन्हें काट लिया, जिससे वे घायल हो गए।



Source link