रायसेन जिले की घटना, तार फेंसिंग में आया करंट: एक-दूसरे को बचाने में करंट की चपेट में आए 4 लोग, दो की मौत – Raisen News

रायसेन जिले की घटना, तार फेंसिंग में आया करंट:  एक-दूसरे को बचाने में करंट की चपेट में आए 4 लोग, दो की मौत – Raisen News



रोसरा गांव में मंगलवार दोपहर चार मजदूरों को करंट लग गया। वे खेत में धान लगाने पहुंचे थे। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में वे करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

.

जबकि दो को इलाज के लिए उदयपुरा अस्पताल भेजा गया। यहां से एक मजदूर को रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल रामकृष्ण अहिरवार ने बताया कि वे रोसरा में धान लगाने गए थे। इसी दौरान खेत में गायों का झुंड आ गया।

गायों को भगाने के लिए उनका छोटा भाई राममोहन अहिरवार (18) तार फेंसिंग के पास पहुंचा। वहां पड़े बिजली के तारों से उसे करंट लग गया। राममोहन को छुड़ाने के लिए वह वहां पहुंचा तो उसे भी करंट लग गया। यह देखकर उसके पिता हरिशंकर और ओमकार भी मदद के लिए आए तो वे भी करंट की चपेट में आ गए।

राममोहन अहिरवार और ओमकार अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। उदयपुरा थाना प्रभारी जयवंत काकोडिया ने बताया कि खेत में पंप चलाने के लिए कनेक्शन लिया था। उसके तार में कट था। उसी से फेंसिंग में करंट आने की संभावना है। जांच की जा रही है।



Source link