रोहित-विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वर्ल्ड कप? BCCI करने वाला है गेम ओवर!

रोहित-विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वर्ल्ड कप? BCCI करने वाला है गेम ओवर!


Last Updated:

Virat Kohli Rohit Sharma World Cup 2027: क्या रोहित-विराट 2027 का वनडे वर्ल्ड खेल पाएंगे या फिर उससे पहले ही इतिहास बन जाएंगे? बीसीसीआई इस मेगा इवेंट को लेकर अपनी योजनाएं बनाना शुरू कर चुकी है.

रोहित-विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वर्ल्ड कप? BCCI करने वाला है गेम ओवर!रोहित शर्मा और विराट कोहली का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

नई दिल्ली: एक जमाना था जब सुबह न्यूज पेपर में स्कोरकार्ड देखते वक्त सबसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम ढ़ूंढा जाता था. विराट तेज आंधी थे तो रोहित शांत समुद्र. एक का जुनून उसकी ताकत थी तो दूसरे शक्ति उसका ठहराव. दोनों दिग्गजों ने मिलकर टीम इंडिया को कई मैच जिताए. मगर BCCI अब आगे की सोच रहा है. 2027 वर्ल्ड कप का रोडमैप तैयार कर रहा है.

रोहित और विराट दोनों ने देशवासियों को जश्न मनाने के अनगिनत मौके दिए. रोहित 2007 वर्ल्ड टी-20 चैंपियन टीम में थे तो कोहली 2011 के वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मेंबर थे. दोनों ने मिलकर भारत को 2024 में टी-20 चैंपियन बनाया तो 2025 में ‘रो-को’ चैंपियंस ट्रॉफी जीत के शिल्पकार थे.

विराट-कोहली अब दोनों ही टेस्ट से चुपचाप बाहर हो चुके हैं. दोनों की टी-20 इंटरनेशनल से भावुक विदाई हो चुकी है. ले-देकर अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट ही बचा है. दोनों भारत के लिए 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. मगर सवाल उठता है कि बोर्ड क्या चाहता है?

अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप तक विराट 38 के हो चुके होंगे और रोहित की उम्र 40 के आसपास होगी. ये दोनों संभवत: ऑस्ट्रेलिया में तीन मैच की वनडे सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे. इसके बाद इन दोनों को जनवरी-जुलाई 2026 के बीच न्यूजीलैंड (स्वदेश) और इंग्लैंड (विदेश में) के खिलाफ छह एकदिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिलेगा.

दोनों दिग्गजों के पास वक्त कम

कोहली-रोहित के लिए मैच के समय की कमी है क्योंकि ये दोनों इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से किसी भी इंटरनेशनल मैच में नहीं खेले हैं और नवंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 और उसके बाद दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सीमित ओवरों के क्रिकेट की कोई घरेलू इवेंट भी नहीं है.

युवाओं को आजमाएगा टीम मैनेजमेंट

बीसीसीआई इस पर जल्द ही चर्चा करने वाला है. अगले विश्व कप (नवंबर 2027) के लिए हमारे पास अभी भी दो साल से ज्यादा का समय है इसलिए इस बड़े इवेंट के लिए एक स्पष्ट योजना होनी चाहिए क्योंकि भारत ने पिछला खिताब 2011 में जीता था. टीम मैनेजमेंट समय रहते कुछ युवाओं को भी आजमाना चाहेगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रोहित-विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वर्ल्ड कप? BCCI करने वाला है गेम ओवर!



Source link