Last Updated:
Satna Street Food Stalls: सतना के चटोरे ध्यान दें! शहर की गलियों में ऐसे 7 चाट ठेले हैं, जहां स्वाद का जादू हर शाम भीड़ खींच लाता है. आलू टिक्की, गोलगप्पे, दही पुरी और मटर चाट के अलावा….
सतना शहर की हर गली, हर मोड़ पर आपको चाट का अनोखा स्वाद चखने को मिलेगा. इन सात चाट ठेलों ने न सिर्फ स्थानीय लोगों का दिल जीता है बल्कि शहर के खानपान कल्चर में अपनी खास जगह बना ली है. अगर आप चाट के चटोरे हैं तो ये जगहें मिस न करें.

पतेरी मोड़ में लगने वाला चाट-फूलकी का स्टाल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहाँ 10 रुपए में 4 गोलगप्पे और 30 रुपए की चाट मिलती है. इसका देसी तड़का और अनोखा मसाला शाम को भरी भीड़ का कारण बन जाता है. स्वाद ऐसा कि लोग दूर-दराज़ से आते हैं.

सिंधी कैम्प का चाचा-भतीजा चाट भंडार स्वाद के दीवानों का ठिकाना है. यहाँ 20 रुपए की चाट इतनी फेमस है कि शाम होते ही लोगों की लंबी लाइन लग जाती है. इसका खट्टा-मीठा मसाला हर उम्र के लोगों को लुभाता है.

भरहुतनगर में बजरंग चाट भंडार अपनी बड़ी टिक्की वाली चाट के लिए मशहूर है. सिर्फ 30 रुपए में मिलने वाली यह चाट इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते रहते हैं और मुह में पानी आ जाता है. यहाँ का आलू मसाला खास तरीके से तैयार होता है जो लोगों को खूब पसंद आता है.

सतना की गलियों में स्वाद की पहचान बन चुका कैदी चाट भंडार सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. 40 रुपए की चाट का स्वाद इतना उम्दा है कि इसके परमानेंट ग्राहक बिना इसे खाए दिन को पूरा नहीं मानते. इस चाट का हर निवाला पुराने स्वाद की याद दिलाता है.

सेमरिया चौक स्थित रवि चाट पिछले 15 वर्षों से स्कूल-कॉलेज के छात्रों की फेवरेट जगह है. यहाँ का टिक्की चाट और दही पुरी सबसे ज्यादा बिकती है. चौपाटी में जितनी भी चाट की दुकानें हैं उनमें सबसे ज्यादा भीड़ रवि चाट पर ही देखने को मिलती है.

रीवा रोड पर फ्लायओवर के नीचे स्थित माँ शारदा चाट कॉर्नर 25 रुपए की चाट के लिए प्रसिद्ध है. इसमें डाले जाने वाले खट्टे-मसाले और मटर की भरमार इसे अनोखा बनाते हैं. यहाँ का स्वाद बरसों से लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है.

दशकों से सतना के स्वाद प्रेमियों का दिल जीत रहा राम जी चाट कॉर्नर शहर के पुराने चाट विक्रेता में से एक है. 30 रुपए प्लेट की इसकी चाट को लोग खाकर ही नहीं पैक कराकर भी घर ले जाते हैं. इसका चटपटा स्वाद घर में मौजूद हर वर्ग के लोगों को अपना दीवाना बना चुका है.