Last Updated:
Diabetes Care Tips: बारिश में डायबिटीज मरीजों के खानपान में सावधानी जरूरी है. डॉक्टर निलय जैन से जानिए शुगर कंट्रोल के लिए क्या खाएं और किन चीजों से बचें.
डायबिटीज को लेकर बदले धारणाएं
बालाघाट जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलय जैन ने बताया कि सबसे पहले डायबिटीज को लेकर धारणा बदलनी चाहिए. लोग सोचते हैं कि ये बीमारी हो तो जीवन खत्म है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह भी एक सामान्य बीमारी की तरह है, जिसे अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर कंट्रोल किया जा सकता है. अगर लापरवाही बरतेंगे, तो बिल्कुल ही नुकसान होंगे.
डॉक्टर निलय जैन ने बताया कि यह बीमारी इंसुलिन के न बनने से होती है. ये इंसुलिन एक हार्मोन है, जो पेनक्रियाज नाम की ग्रंथि से तैयार होता है. जब पेनक्रियाज इंसुलिन का निर्माण कम या बंद कर देता है तब शरीर में शुगर लेवल बढ़ा देता है. इंसुलिन ही शुगर लेवल कंट्रोल करने का काम काम करता है.
सफेद खाने की चीजों को करें अवॉइड
डॉक्टर निलय जैन के मुताबिक, सफेद रंग की दिखने वाले खाद्य पदार्थ डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है. इनमें शक्कर और नमक तो आते ही है. साथ ही दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, दही, घी नुकसान कर सकता है.
शुगर के मरीजों को खाने की शुरूआत में सलाद लेना चाहिए. इसमें ककड़ी, टमाटर, खीरा और चुकंदर ले सकते है. वहीं, अंकुरित चना, मूंग नाश्ते में ले सकते हैं. इसके अलावा खाने में दाल हरी सब्जी ले सकते हैं. वहीं चावल की जगह मोटे अनाज जैसे कोदो कुटकी और रागी ले सकते हैं. गेहूं के आटे की जगह मल्टीग्रेन आटा फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं, खाने को लगभग 5 से 6 बार में खाना चाहिए.
नशे से दूरी व्यायाम है ज़रूरी
डॉक्टर निलय जैन बताते हैं कि रोगों से दूर रहने के लिए किसी भी प्रकार का नशा करने से बचना चाहिए. वहीं, नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.