Last Updated:
R Ashwin to Leave CSK: रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से आईपीएल 2026 से पहले अलग हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है.
रविचंद्रन अश्विन ने फ्रेंचाइजी छोड़ने की जताई इच्छा (PTI) रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले कुछ दिनों से चेन्नई में टीम की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं. यह भी स्पष्ट नहीं है कि अश्विन को किसी अन्य टीम में ट्रेड किया जाएगा या नीलामी के लिए रिलीज किया जाएगा.
अन्य रिपोर्टों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने भी फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा जताई है, कुछ मतभेदों के कारण. सैमसन एक नई शुरुआत की तलाश में हैं और CSK उन्हें शायद अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी में है. हालांकि RR ने CSK से दो खिलाड़ियों की अदला-बदली की इच्छा जताई है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com