टीकमगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण: 15 अगस्त की तैयारी शुरु; अधिकारियों को साफ-सफाई और पानी निकासी के निर्देश दिए – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण:  15 अगस्त की तैयारी शुरु; अधिकारियों को साफ-सफाई और पानी निकासी के निर्देश दिए – Tikamgarh News


15 अगस्त को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में  तैयारियां शुरू हो गई।

टीकमगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस जवानों के साथ एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स और स्कूली बच्चे परेड की रिहर्सल में जुटे हैं।

.

शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसपी मनोहर मंडलोई ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने समारोह को हर्षोल्लास से मनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ-सफाई, पीने के पानी, बारिश के पानी की निकासी, बैरिकेडिंग और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। संबंधित अधिकारियों को 15 अगस्त के लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समारोह की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन परिसर में सफाई का काम शुरू हो गया है। परेड ग्राउंड में मिट्टी डाली जा रही है और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को होगी, जिसमें कलेक्टर और एसपी परेड की सलामी लेंगे।

कलेक्टर पीएस चौहान अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए।

इस मौके पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link