Last Updated:
Abhimanyu Easwaran Father Lashes Out on Gautam Gambhir : भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए थे लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. उनके पिता ने इसे लेकर कोच गौतम गंभीर से…और पढ़ें
प्रसिद्ध कृष्णा के साथ अभिमन्यू ईश्वरन आखिरी टेस्ट में विकेट का जश्न मनाते हुए बंगाल के 29 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 7841 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में खेलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. चौथे मैच में बेंच पर बैठाने के बाद करुण नायर को फिर से शामिल किया.
पांचवें टेस्ट में नजरअंदाज किए जाने से ईश्वरन “बहुत नाराज” हो गए उनके पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में खुलासा किया. रंगनाथन ने बताया कि पांचवें टेस्ट में नजरअंदाज किए जाने के बाद उनके बेटे कुछ समय के लिए निराश थे लेकिन उन्होंने जल्दी ही ध्यान दलीप ट्रॉफी पर लगा दिया है.
“मेरा बेटा दलीप ट्रॉफी की तैयारी के लिए बेंगलुरु जाएगा. वह वहां 10-12 दिन बिताएगा, कुछ दिनों के लिए देहरादून लौटेगा और फिर वापस जाएगा. पांचवें टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिल पाने की वजह से वो परेशान था. वह उस कॉल की उम्मीद कर रहा था. मैंने उसे कहा ‘बेटा, तुमने अपना सपना जी लिया है. उसने जवाब दिया, ‘मैं समझता हूं. मैंने 23 सालों तक अपना सपना जिया है और एक या दो मैचों में सलेक्ट न होने से वह सपना टूट नहीं जाएगा. वह नाराज था क्योंकि उसे चयन नहीं मिला. जब मैंने उसे फोन किया, उसने कहा, ‘पापा, मुझे अभी भी जगह नहीं मिली है.’”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें