भाजपा विधायक बोले- पुलिस के खिलाफ सड़क पर दूंगा धरना: दतिया में जुआ, सट्‌टा और लूट की वारदातों से हालात बिगड़े; सीएम से मिलूंगा – datia News

भाजपा विधायक बोले- पुलिस के खिलाफ सड़क पर दूंगा धरना:  दतिया में जुआ, सट्‌टा और लूट की वारदातों से हालात बिगड़े; सीएम से मिलूंगा – datia News


भाजपा विधायक ने सेवढ़ा में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।

दतिया में भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सेवढ़ा में जुआ, सट्‌टा और लूट की वारदातों से हालात बिगड़ गए हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मैं इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करूंगा और धरना दूंगा। मैं सी

.

भाजपा विधायक शुक्रवार को सेवढ़ा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी गौरव शिवहरे (28) के घर पहुंचे थे। गौरव ने दो दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गौरव मोबाइल की दुकान चलाता था और जुए-सट्टे में पैसा हारकर कर्ज में डूबने के कारण मानसिक तनाव में था।

विधायक प्रदीप अग्रवाल के बयान पर भास्कर ने एसपी सूरज वर्मा से बात करना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

गौरव शिवहरे (28) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था।

नए एसपी के आने पर अपराध और बढ़े मीडिया से बातचीत में विधायक अग्रवाल ने कहा कि सेवढ़ा में जुआ, सट्टा, ऑनलाइन गेमिंग, अवैध रेत खनन, चोरी और लूट जैसी वारदातें रोजाना हो रही हैं। पूर्व एसपी वीरेंद्र मिश्रा के कार्यकाल में बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान एसपी सूरज कुमार वर्मा के आने के बाद अपराधों में और तेजी आई है। रेत खनन को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो पुलिस ही रेत का व्यापारी बन गई है।

विधायक अग्रवाल गौरव के घर परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

विधायक अग्रवाल गौरव के घर परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

पुलिस हमसे ही मांग रही वारदात का क्लू विधायक ने हाल ही में क्षेत्र में हुई 40 लाख की चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि एफआईआर में मात्र 75 हजार की चोरी दर्ज की गई। एक सराफा दुकान में चोरी हुई, बगल में पुलिस चौकी थी, लेकिन कोई रोक नहीं सका। महिला का मंगलसूत्र छीना गया,अब तक खुलासा नहीं हुआ। क्या पुलिस को नहीं पता कि घर-घर सट्टा चल रहा है। उल्टा हमसे ही क्लू मांगा जाता है। पुलिस का काम है खुद छानबीन करना, जनता पर इसकी जिम्मेदारी नहीं डाल सकते।

2 महीने पहले विवाद के बाद हटाए गए थे वीरेंद्र मिश्रा दरअसल, 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम हाई-प्रोफाइल था, लेकिन समापन के समय अव्यवस्था सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट पर हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गई। इसके चलते अव्यवस्था फैल गई।

दो महीने पहले एसपी वीरेंद्र मिश्रा को विवाद के बाद हटा दिया गया था।

दो महीने पहले एसपी वीरेंद्र मिश्रा को विवाद के बाद हटा दिया गया था।

चंबल रेंज के IG-DIG ने भीड़ नियंत्रण में कमी को लेकर दतिया SP वीरेंद्र मिश्रा पर नाराजगी जताई। दोनों अफसरों के बीच बहस हो गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिसकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। मामला तूल पकड़ते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे “लोक सेवा की गरिमा के खिलाफ” बताया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दतिया SP के साथ-साथ चंबल रेंज के IG और DIG को हटाने के निर्देश दिए थे।

DIG ने कहा था- पहले से हालात सुधरे करीब 11 दिन पहले चंबल जोन के DIG सुनील कुमार जैन दतिया पहुंचे थे। तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया था कि नए एसपी सूरज वर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की सभी जुए की फड़ें बंद हो गई हैं।

डीआईजी ने नए एसपी के आने के बाद यहां के हालात में सुधार आने का दावा किया था।

डीआईजी ने नए एसपी के आने के बाद यहां के हालात में सुधार आने का दावा किया था।



Source link