Last Updated:
3 cricketers unlikely to comeback: युजवेंद्र चहल से लेकर मनीष पांडे तक, भारत के 3 क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी लगभग नामुमकिन है. ये खिलाड़ी कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते है…और पढ़ें

नई दिल्ली. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से लेकर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए टीम इंडिया में फिर से जगह बनाना मुश्किल हो रहा है. भारत के 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट में दिनों दिन प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है. एक बार अगर कोई खिलाड़ी किसी कारणवश टीम से बाहर हो रहा है तो उसके लिए दोबारा टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है. इन्हीं खिलाड़ियों में चहल, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं. ये तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन टीम में इन्हें जगह नहीं मिल पा रही है. इन खिलाड़ियों के पास संन्यास के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 37 साल के हो चुके हैं. वह लगातार टीम से इग्नोर हो रहे हैं. इंग्लैंड में जहां भारतीय टीम टेस्ट मैच खेल रही थी वहीं पर पुजारा बल्ले की जगह हाथ में माइक थामे नजर आए. उस सीरीज में वह कमेंट्री कर रहे थे. बढ़ती उम्र और मैदान से दूरी, कहा जा सकता है कि पुजारा भी संन्यास की ओर बढ़ रहे हैं. वह कभी भी इसका ऐलान कर सकते हैं. पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 19 शतकों सहित 7195 रन बनाए हैं वहीं 5 वनडे में उनके नाम 91 रन दर्ज हैं.
रहाणे ने आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें