NTPC 2025 EXAM: NTPC एग्जाम में GK-GS ने उड़ाए होश! वोडाफोन और RTI जैसे सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें

NTPC 2025 EXAM: NTPC एग्जाम में GK-GS ने उड़ाए होश! वोडाफोन और RTI जैसे सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें


Last Updated:

NTPC भर्ती परीक्षा 2025: NTPC भर्ती परीक्षा 2025 की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन सागर में एग्जाम देने वाले छात्रों ने बताया कि मैथ्स और रीजनिंग आसान रही, वहीं करंट अफेयर्स और GS में थोड़ी कठिनाई आई.

सागर. रेलवे के द्वारा आयोजित की जा रही NTPC भर्ती परीक्षा 2025 के एग्जाम शुरू हो गए हैं. 3445 पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं. 7 अगस्त से इसकी शुरुआत हो गई है. रोजाना तीन पारियों में एग्जाम होंगे. पहले दिन एग्जाम देने वाले बच्चों ने एग्जाम का अनुभव लोकल 18 के साथ साझा किया, जिसमें बताया कि मैथ्स रीजनिंग जीएस और जीके में, क्या सरल, क्या कठिन और किस तरह के प्रश्न आ रहे हैं.

अभ्यर्थियों के मुताबिक रीजनिंग बहुत सरल आ रही है, लेकिन कुछ क्वेश्चन परेशान कर रहे हैं. मैथ्स इतनी बेसिक आ रही है कि स्टूडेंट जिन क्वेश्चन पर ध्यान नहीं देते और उन्हें जरूरी नहीं समझते ऐसे क्वेश्चन आ रहे हैं, लेकिन जीके और जीएस के कुछ हार्ड क्वेश्चन भी बच्चों को परेशानी में डाल रहे हैं, लेकिन कुछ बच्चों का यह भी कहना है कि पेपर इतना सरल तैयार किया गया कि किसी ने प्रॉपर तरीके से पढ़ाई की है, तो वह इसे आराम से क्लियर कर सकता है.

एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया की भारत में वोडाफोन कब आया था, आरटीआई एक्ट कब लागू हुआ, सूर्य की किरणों मैं शीतोष्ण कब रहता है. इस तरह के सवाल पूछे गए. शिखा अहिरवार ने बताया कि मैथ थोड़ी टf थी. रीजनिंग के क्वेश्चन लेंदी थे जीके जीएस ठीक था. प्रयागराज से आए सत्येंद्र कुमार ने बताया की उनका पेपर बहुत अच्छा गया है और किसने पढ़ाई की है. वह 80-90 नंबर आराम से ला सकता है. बहुत सरल पेपर आया था, ज्यादा हार्ड नहीं था. करंट अफेयर थोड़ा टफ था.

आशुतोष कुमार ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था, लेकिन करंट अफेयर और जीएस थोड़ा ज्यादा आ रहा है. रीजनिंग बहुत सरल है 30 में से 30 नंबर ला सकते हैं. मैथ्स में भी 27 28 नंबर तक बड़े आराम से ला सकते हैं.

रुक्मणी लोधी ने बताया कि इस एग्जाम में रीजनिंग बहुत सरल आ रही है. मैथ्स भी Moderator टू ईजी आ रही है, जिसने प्रॉपर तरीके से तैयारी की है. उसका एग्जाम बढ़िया आराम से क्लियर हो जाएगा, जीके में पूछा गया वोडाफोन भारत कब आया था मैथ्स में परसेंटेज के बारे में पूछा गया हर चैप्टर से क्वेश्चन आ रहे हैं.एक उन स्टूडेंट ने बताया कि बहुत बेसिक सवाल मैथ्स के पूछे जा रहे हैं. अंडर ग्रेजुएट प्रश्न है, जबकि लोग बड़े-बड़े प्रश्न पढ़कर आ जाते हैं. छोटे-छोटे प्रश्नों पर ध्यान नहीं देते. इसलिए बहुत सरल से सरल प्रश्न की तैयारी करके आए, तो आराम से एग्जाम हो जाएगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

NTPC एग्जाम में GK-GS ने उड़ाए होश! वोडाफोन और RTI जैसे सवालों से मुश्किलें



Source link