Last Updated:
Rakshabandhan 2025: भोपाल के ऐसे शख्स जिनका राखी से सालों पुराना नाता है. ये भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक राखी को लोगों तक पहुंचाते हैं, देखिए और सुनिए राजेश नाथ की कहानी
18 साल से राखी से खास नाता
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद के रहने वाले राजेश नाथ 18 साल से राखी बेचते आ रहे हैं. यही अब उनकी कमाई का जरिया भी बन चुका है. इसको लेकर राजेश कहते हैं कि इतने लंबे टाइम से राखी बेचते-बेचते एक रिश्ता बन गया है, जिसको मैं अब व्यापार से कहीं ज्यादा मानता हूं. राखी ने मेरे व्यापार को बढ़ाया, जिससे मेरी आर्थिक स्थिति ठीक हुई. जानने वाले लोग हर साल राखी खरीदने आते हैं. हर साल नए लोग भी जुड़ते हैं. इससे व्यापार और व्यवहार दोनों आगे बढ़ते रहते हैं.
राजेश नाथ बताते हैं कि इस रक्षाबंधन भी वह इंदौर से ₹50 हजार की राखी की खेप खरीद कर लाए हैं. कुछ साल पहले तक वो इंदौर से राखी खरीदकर लाते थे. इन राखियों की वो ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में मार्केट में हुए बदलाव को लेकर कहते हैं कि लोगों ने खुलकर त्योहार मानना शुरू कर दिया है.
पति-पत्नी मिलकर चला रहे हैं व्यापार
राजधानी भोपाल में राजेश नाथ और उनकी पत्नी एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. जहां उनकी पत्नी सिलाई और वुमेन मेकअप प्रोडक्ट बेचती हैं तो दूसरी तरफ राजेश पंडिताई और रक्षाबंधन में व्यापार करते हैं. इस साल वो ₹20 से लेकर ₹200 तक की राखी बेच रहे हैं.