टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: सड़क पर घायल पड़ा रहा युवक, बीएमओ ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल – Tikamgarh News

टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:  सड़क पर घायल पड़ा रहा युवक, बीएमओ ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल – Tikamgarh News


टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 साल का जगभान लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जगभान ग्राम रमपुरा थाना कुडीला का रहने वाला है। उसके साथी को मामूली चोटें आईं।

.

दुर्घटना के बाद जगभान गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। तभी बल्देवगढ़ के बीएमओ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी वहां से गुजरे। उन्होंने अपना सरकारी वाहन रोका और घटना की जानकारी ली।

डॉक्टर त्रिपाठी ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर उन्होंने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन में रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यह घटना कर्मासन नदी के घाट के पास हुई थी। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टक्कर कौन से वाहन ने मारी है।

बीएमओ अपने सरकारी वाहन से युवक को अस्पताल लाए।

डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि वे शाम करीब 6.45 बजे घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। युवक के चेहरे और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को भी दे दी गई है।



Source link