सिवनी में बाघ मुखौटा पहनकर लोगों को बांधी राखियां: पेंच रिजर्व में टाइगर के संरक्षण के लिए तीन से चल रहा अभियान – Seoni News

सिवनी में बाघ मुखौटा पहनकर लोगों को बांधी राखियां:  पेंच रिजर्व में टाइगर के संरक्षण के लिए तीन से चल रहा अभियान – Seoni News


सिवनी में रक्षाबंधन पर पेंच टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे​ कर्मचझिरी, फुलझारी, टुरिया गांव में बाघ सरंक्षण अभियान चलाया। इस दौरान वनकर्मी और वन समिति के सदस्यों ने बाघ का मुखौटा पहनकर टाइगर स्टिकर वाली राखियों लोगों को बांधी।

.

इस पहल के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों, जंगल और विशेषकर बाघों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

इस अभियान की शुरुआत 2022 में हुई थी

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि बाघ संरक्षण एक चुनौती है। प्रदेश और देश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग बाघ संरक्षण के लिए आवश्यक है।

बाघ और मानव के बीच संघर्ष को कम करने के लिए पेंच प्रबंधन ने 2022 में इस अभियान की शुरुआत की थी। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना से इसे बाघ रक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस साल 15 हजार राखियां तैयार की गईं

यह अभियान पिछले तीन सालों से चलाया जा रहा है। इस साल प्रबंधन ने लगभग 15 हजार राखियां तैयार कराई हैं। वन अमला बाघ का मुखौटा पहनकर राखियां बांध रहा है। साथ ही लोगों को बाघ संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है।

एक हफ्ते पहले भोपाल में वन विभाग के कार्यक्रम में सीएम को बाघ वाली राखी बांधी गई थी।

एक हफ्ते पहले भोपाल में वन विभाग के कार्यक्रम में सीएम को बाघ वाली राखी बांधी गई थी।

रक्षाबंधन का त्योहार आज शनिवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। वे उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। भाई भी जीवन भर बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों पर आकर्षक और फैंसी राखियों के साथ अन्य सामग्री की खरीदारी हो रही है। कपड़ा और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी जोरों पर है।



Source link