बुरहानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मां ताप्ती नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को देखने के लिए नागझिरी घाट और राजघाट पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए। घाट पर मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम
.
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों और गलियों पर विभिन्न स्वरूपों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
उन्होंने कहा बुरहानपुर की यह तिरंगा यात्रा सबसे अलग है। यह नागझिरी घाट से राजघाट तक निकाली गई। लोगों में अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी नावों पर तिरंगा शान से लहरा रहा था।
नाव में सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए यात्रा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत दर्जनों नावों पर सवार होकर विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, बलराज नावानी, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीख, समर्थ चिटनिस, किशोर राठौर, चिंटू राठौर, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, रितेश सरोदे, अनिल विस्पुते, ईश्वर चौहान, रूद्रेश्वर एंडोले, नितिन महाजन, योगेश चौधरी, महेशसिंह चौहान, अक्षय मोरे, रामा नायक, भरत रावल, प्रशांत रावतोले, राकेश सवकारे, जयंत मुंशी, विजय अमोदे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।