अशोकनगर में रविवार को भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर से लेकर शाम तक तुलसी सरोवर तालाब पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भुजरिया विसर्जन के लिए पहुंचे।
.
पछाडीखेड़ा की ओर और तालाब की छरार में भी महिलाएं भुजरिया विसर्जित करने आईं। तालाब पर एसडीआरएफ के जवान और नगर पालिका की टीम तैनात नहीं थी।
कई श्रद्धालु अपने सिर पर भुजरिया रखकर पैदल तालाब तक पहुंचे। कुछ लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से भी आए। तालाब के दोनों ओर महिलाओं ने पूजन करने के बाद भुजरिया विसर्जित कीं।
पछाड़ी खेड़ा विमान के चबूतरा की तरफ होमगार्ड की टीम तैनात थी। उन्होंने तालाब में नौका भी उतारी और लगातार भ्रमण कर निगरानी रखी। श्रद्धालु तालाब में एक से दो फीट तक अंदर जाकर भुजरिया विसर्जित कर रहे थे।