Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
CAREER

दु:ख भरे दिन बीते रे भैया…बेरोजगारों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बांट रही पांच-पांच लाख

Madhya Pradesh Samachar10/08/2025
दु:ख भरे दिन बीते रे भैया…बेरोजगारों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बांट रही पांच-पांच लाख


Last Updated:August 10, 2025, 16:08 IST

Swarojgar Yojana in UP : बेरोजगारों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं. सरकार की ओर से मदद की जा रही है. ये खुद के पैरों पर खड़ा होने का वक्त है. नौकरी खोजने वाले नौकरी देने वालों में बदले जा रहे हैं.

आजमगढ़. युवाओं को पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है. स्वरोजगार को बढ़ावा देने और खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग हर संभव मदद कर रहा है. इसी क्रम में, आजमगढ़ जिले में सूक्ष्म इकाइयां (लघु उद्योग), किसी वस्तु का उत्पादन, सेवा, फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट और दुकान आदि खोलने के लिए पूरी मदद मिलेगी. आजमगढ़ में मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान योजना के तहत सूक्ष्म, मध्य और लघु उद्योग को गति दी जा रही है. इस योजना में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए युवाओं के लिए सरकार की तरफ से ब्याज मुफ्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि युवा खुद रोजगार सृजित कर सकें.

इनके पास सुनहरा मौका

उद्योग उपयुक्त आजमगढ़ एसएस रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री युवा विकास उद्यमी योजना के तहत 10 लाख सूक्ष्म इकाइयों का सृजन किया जाना है. प्रदेश के 21 से 40 वर्ष की आयु वाले युवा इसका लाभ उठा सकते हैं. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस योजना के तहत ₹5 लाख तक की परियोजनाओं के लिए आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जो 4 साल तक ब्याज मुफ्त होगी. इसके अलावा लाभार्थी को परियोजना लागत का 10% सब्सिडी के रूप में भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा.

कैसे मिलेगा पैसा, ये रही डिटेल

योजना के तहत परियोजना लागत अथवा अधिकतम ₹5 लाख जो भी कम होगा, उसके सापेक्ष बैंक लोन पर लगने वाले ब्याज का शत-प्रतिशत भुगतान अगले 4 साल तक राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा. परियोजना स्थापित न करने या सुचारू रूप से संचालन न होने पर या 4 वर्षों के अंदर बंद हो जाने की स्थिति में दी गई मार्जिन मनी सरकार वापस ले लेगी. सूक्ष्म इकाई की स्थापना के चार वर्षों तक सुचारू संचालन के बाद लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जाएगी.

Location :

Azamgarh,Uttar Pradesh

First Published :

August 10, 2025, 16:08 IST

homecareer

बेरोजगारों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बांट रही पांच-पांच लाख



Source link

Tagged azamgarh news, https://diupmsme.upsdc.gov.in/login/Registration_Login, micro units by government help, Mukhyamantri Swarojgar Yojana, mukhyamantri swarojgar yojana interest subsidy, Mukhyamantri Yuva swarojgar Yojana up official website, mukhyamantri yuva vikas abhiyan yojana, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ऑनलाइन अप्लाई up, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री लोन योजना उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लोन कैसे ले

Post navigation

⟵ विदिशा में घर से मिला कंकाल: दो महीने बाद पिता वृंदावन से वापस आए तो देखा; कमरे में फांसी का फंदा भी मिला – Vidisha News
पेंशन के लिए अब मोबाइल से जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, जानें आसान तरीका ⟶

Related Posts

सरकारी नौकरी: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के कुल 1128 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 7 जनवरी तक अप्लाय कर सकेंगे 10वीं-12वीं पास कैंडिडेट्स
सरकारी नौकरी: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के कुल 1128 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 7 जनवरी तक अप्लाय कर सकेंगे 10वीं-12वीं पास कैंडिडेट्स

Hindi News Career RSMSSB Sarkari Naukri | RSMSSB Naukri Forest Guard And Forester Posts Recruitment 2020: 1128 Vacancies For Forest…

सरकारी नौकरी: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने 1295 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 22 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख
सरकारी नौकरी: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने 1295 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 22 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख

Hindi News Career RVUNL Sarkari Naukri | RVUNL Junior Assistant And More Recruitment 2021: 1295 Vacancies For Junior Assistant And…

Students of 11 states filed a petition in Supreme Court against the examination to be held in September, demanded the postponement of JEE and NEET examinations. | सितम्बर में होने वाली परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 11 राज्यों के स्टूडेंट्स, जेईई और नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग की
Students of 11 states filed a petition in Supreme Court against the examination to be held in September, demanded the postponement of JEE and NEET examinations. | सितम्बर में होने वाली परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 11 राज्यों के स्टूडेंट्स, जेईई और नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग की

Hindi News Career Students Of 11 States Filed A Petition In Supreme Court Against The Examination To Be Held In…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories