विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम जाजोन में एक घर से दो महीने पुराना नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शैलू अहिरवार के रूप में हुई है। मृतक का घर गांव से अलग बना हुआ था। करीब दो महीने पहले उसके पिता वृंदावन गए थे। गुरु
.
सूचना मिलते ही पठारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कमरे में फांसी का फंदा मिलने से आशंका है कि शैलू ने आत्महत्या की थी। लंबे समय तक शव पड़े रहने से वह कंकाल में बदल गया।
परिजनों के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। पत्नी अपने चार बच्चों के साथ भोपाल में रहती है। बच्चों में 10 साल की बेटी, 8 साल का बेटा, 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा शामिल हैं। मृतक अपने पिता के साथ रहता था।
शैलू पहले ड्राइवरी करता था, लेकिन कुछ समय से बेरोजगार था। पुलिस ने कंकाल को बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा है। मामले की जांच जारी है।