उमरिया जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों को हो रही परेशानी के बाद सोमवार को हंगामा हो गया। जिला मुख्यालय के कृषि विभाग के उपसंचालक कार्यालय के पास स्थित खाद गोदाम में खाद होने के बावजूद किसानों को वापस लौटाया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद मान
.
सोमवार को करीब 300 से अधिक किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे थे, लेकिन गोदाम प्रभारी उन्हें यह कहकर वापस लौटा रहे थे कि खाद खत्म हो गई है। परेशान किसानों ने इसकी शिकायत विधायक मीना सिंह से की। मीना सिंह तुरंत मौके पर पहुंचीं और गोदाम में खाद का स्टॉक चेक किया। जब उन्होंने देखा कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर उमरिया को फोन किया।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या का समाधान करने में जुट गए। विधायक ने अपनी निगरानी में किसानों को खाद का वितरण कराया।
मानपुर विधायक मीना सिंह से अपनी बात रखते किसान।
जब तक गोदाम में किसान हैं, तब तक उन्हें खाद दें
मौके पर पहुंचे एसडीएम कमलेश नीरज और उपसंचालक कृषि विभाग संग्राम सिंह मरावी ने गोदाम प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि जब तक गोदाम में किसान मौजूद हैं, तब तक उन्हें खाद दी जाए।
एक किसान गुरु प्रसाद ने बताया कि वह सुबह से लाइन में खड़ा था, लेकिन उसे कहा गया कि खाद खत्म हो गई है। विधायक के फोन के बाद ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया। उपसंचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि एक किसान के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, जिसके कारण खाद वितरण में समस्या हो रही थी, लेकिन बाद में सभी किसानों को खाद उपलब्ध करा दी गई है।