दतिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हादसा; झांसी के अस्पताल में कार्यरत था युवक – datia News

दतिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:  ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हादसा; झांसी के अस्पताल में कार्यरत था युवक – datia News



मृतक रवि राजपूत (35) पिता उमाराम की फाइल फोटो।

दतिया में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर पटेल ढाबा नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह चिरूला थाना क्षेत्र में हुई।

.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कटापुर निवासी रवि राजपूत (35) पिता उमाराम ​​​​​​​के रूप में हुई है। रवि झांसी (उत्तर प्रदेश) के एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत थे और रोजाना बाइक से आना-जाना करते थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वो घर से झांसी के लिए निकले थे, तभी हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शादी सुदा था और उनका एक 4 साल का बेटा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link