भोपाल में सोमवार को नर्मदापुरम रोड और रायसेन रोड पर यात्री वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया।
.
7 बसों पर किराया सूची प्रदर्शित न करने, यात्रियों से अधिक किराया वसूलने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामलों में 14,000 शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, 2 बसें बिना दस्तावेज और फिटनेस सर्टिफिकेट के संचालित होती पाई गईं, जिन्हें जब्त कर RTO कार्यालय में निराकरण के लिए रखा गया।
बच्चों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा, “बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी स्कूल बसों के दस्तावेज जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और बीमा की अनदेखी गंभीर अपराध है।
यह सीधे तौर पर बच्चों की जान से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
2 बसें की गईं जब्त।
हर स्कूल वाहन की होगी जांच परिवहन विभाग ने योजना बनाई है कि शहर के सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट और ड्राइवर की पात्रता की जांच की जाएगी। विशेष निगरानी निजी वैन और मैजिक वाहनों पर रखी जाएगी, जो अक्सर बिना नियमों के संचालन करते हैं।