सतना में बीच सड़क में मारपीट, युवक ने लहराया कट्टा: स्कॉर्पियो-बोलेरो से उतरे लोगों ने बाइक सवार को पीटा, VIDEO; बिरसिंहपुर-कोटर रोड की घटना – Satna News

सतना में बीच सड़क में मारपीट, युवक ने लहराया कट्टा:  स्कॉर्पियो-बोलेरो से उतरे लोगों ने बाइक सवार को पीटा, VIDEO; बिरसिंहपुर-कोटर रोड की घटना – Satna News


टीआई बोले- अवैध हथियार लहराने वाले युवक की भी पहचान की जा रही है।

सतना के बिरसिंहपुर-कोटर रोड में नागौरा पर बीच सड़क में दिनदहाड़े मारपीट की गई। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए दिख रहा है।

.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काले रंग की स्कॉर्पियो और एक बोलेरो से उतरे कुछ लोगों ने बाइक सवार युवक को रोककर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

स्कॉर्पियो-बोलेरो से उतरे लोगों ने बाइक सवार को पीटा।

युवक ने कट्टा निकालकर डराने की कोशिश की घटना के दौरान हमलावरों के साथ कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं, जो बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक ने कट्टा निकालकर डराने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

‘जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा’ सभापुर टीआई ने बताया कि वीडियो के आधार पर बोलेरो और स्कॉर्पियो सवार आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध हथियार लहराने वाले युवक की भी पहचान की जा रही है।



Source link