13 अगस्त को भारत की सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव, देश भक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से गांधी हाल तक निकलेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।
.
मिश्रा ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई है। जिसमें हुए निर्णय अनुसार भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता सभी मोर्चे प्रकोष्ठ आम जनता के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे।
इंदौर महानगर के सभी प्रमुख सामाजिक संस्था खेल संगठन, व्यापारी संगठन, युवा, महिला, औद्योगिक संगठन भी देशभक्ति के नारे के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा को लेकर दो चरणों में बैठक हुई है।
प्रथम बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा संगठन के सब प्रभारी तेज बहादुर, विधायक रमेश मंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा सहित वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। दूसरे चरण में कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई है।