Last Updated:
Bhopal Famous Vadapav Shop: मुंबई का फेमस वडा पाव अब भोपालियों के जुबान पर चढ़ रहा है. दुकान लगााने वाले बलबीर के स्वाद का अनोखा टेस्ट ग्राहकों को खींच लाता है
लोकल 18 से बात करते हुए दुकान संचालक बलवीर कुशवाहा ने बताया कि मुंबई में मेरा ससुराल है. मैं जब पहली बार वहां गया तो, वहां के वडा पाव का स्वाद चखा. आमतौर पर वहां के वडा पाव में लहसुन का ठेसा अलग तरीके का बनता है, जबकि यहां पर ज्यादा मिर्ची के साथ इस चटपटा बनाया जाता है. साथ ही पांव को मक्खन या तेल में सेक कर उसमें लहसुन का ठेसा लगाया जाता है. साथ ही मिर्च धनिया और लहसुन की हरी चटनी इसके स्वाद को दुगना बना देता है.
बलवीर बताते हैं कि मुंबई में जो वडा पाव मिलता है, उसमें लाडी पाव का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं हम यहां अलग तरह के पाव का इस्तेमाल करते हैं जो कि सिर्फ ऑर्डर पर बनता है हालांकि यह पाव भी सॉफ्ट रहता है. मगर इसे हम मक्खन और तेल के साथ लहसुन का ठेसा लगाकर गर्म करते हैं. शुरुआत से हम इसी पाव के साथ वडा बेचते हुए आ रहे हैं और अब लोगों को भी इसका स्वाद खूब पसंद आता है.
गर्मा-गर्म तैयार होते वडा
बालवीर ने बताया कि हमारे पास दिन भर गरम-गरम वडा तैयार होते रहते हैं. इस दौरान लोगों को मसाला लगाकर पाव को गर्म किया जाता है. इसके बाद पाव के अंदर गरमा गर्म वडा लगाकर चटनी और हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है.
दिन भर में बेच देते सैकड़ो वडा पाव
मुंबई स्टाइल वडा पाव भोपाल की जनता को खूब पसंद आ रहे हैं. यहां दिन भर में सैकड़ो वडापाव बिक जाते हैं, जिसके लिए सुबह से लेकर रात तक भारी भीड़ देखने को मिलती है. वही दाम की बात करें तो एक वडा पाव का दाम करीब ₹25 होता है जिसे लोग कम से कम दो तो खाते ही हैं.