Last Updated:
Jabalpur Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है. वहीं, जबलपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट…
मौसम विभाग के मुताबिक धूप, बादल के बीच जिले के कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ जगहों में तेज बारिश भी होने की भी संभावना है, जहां आज से मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होना शुरू हो जाएगा. क्योंकि, ट्रफ की एक्टिविटी लगातार चल रही है. इसके चलते वर्षा करने वाली गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं. बहरहाल, मौसम विभाग ने आज जिले में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.
जबलपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. जिले में हवा का रुख बदला है, जहां हवा दक्षिण-पश्चिम दिशाएं में चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और इससे लगे मध्य क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की भी संभावना जताई गई हैं, जिसका असर मौसम में दिखाई देगा.
सूखे में गुजरा आधा सावन, अब भादौ से आस
जिले में आधा सावन का महीना सूखे में ही गुजर गया, जहां अब लोगों को आस है कि भादो महीने में अच्छी बारिश होगी. फिलहाल इस मानसून सीजन में अब तक कुल 774.3 मिलीमीटर यानी 30.4 इंच की वर्षा हुई है. जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक कुल 991.9 मिलीमीटर यानी करीब 36 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी थी, जो पिछले साल की तुलना में 6 इंच कम है. गौरतलब है जबलपुर में औसतन बारिश 1300 मिलीमीटर यानी करीब 52 इंच मानी जाती है.