PHOTOS: भूल जाएंगे पार्लर, हरितालिका तीज पर परफेक्ट लगेगी मांगटीका,ये है ट्रिक

PHOTOS: भूल जाएंगे पार्लर, हरितालिका तीज पर परफेक्ट लगेगी मांगटीका,ये है ट्रिक

Last Updated:

Maangtika Lagane Ka Trick: हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 शृंगार करती है. कई बार मांग टीका से लेकर सिंदूर लगाते वक्त कुछ गलतिया हो जाती हैं. हम आपको ऐसे ट्रिक बता रहे है जिससे यह बिल्कुल परफेक्‍ट लगेंगी.

हरतालिका तीज पर पूरे 16 शृंगार करके तैयार होना चाहती हैं तो मांगटीका से लेकर सिंदूर लगाने की इन ट्रिक को जरूर याद रखें. जिससे आपको पार्लर भी नहीं जाना पड़ेगा घर पर आसानी से तैयार हो सकेंगी.

घर पर तैयार होकर लगेंगी परफेक्ट

हरतालिका तीज इस साल 26 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं सजधज कर शंकर-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. क्योंकी ये व्रत खास सुहाग और सौभाग्य के लिए होता है तो 16 शृंगार जरूर किया जाता है. महिलाएं ट्रेडिशनल लुक के लिए अक्सर एक्ट्रेसेज के लुक को कॉपी करती हैं लेकिन अक्सर मांगटीका से लेकर सिंदूर लगाते वक्त कुछ गलतियां रह जाती हैं. जिसकी वजह से परफेक्ट लुक नहीं दिखता. इस बार तैयार होते वक्त इन टिप्स को याद रखेंगी तो हीरोइनों से कम खूबसूरत नहीं दिखेगा चेहरा.

मांग टीका को करें फिक्स

सुहाग की निशानी में मांगटीका का खास महत्व होता है. ससुराल से मिला मांगटीका हरतालिका तीज पर पहनना शुभ माना जाता है. लेकिन कई बार ये मांगटीका फिक्स करना मुश्किल लगता है. इसलिए गोल्ड के बने मांगटीका को माथे पर फिक्स करने के लिए डबल साइडेड टेप या आईलैशेज ग्लू से फिक्स करें. वहीं सेंटर में मांग निकालकर मांगटीका में सेफ्टी पिन लगाकर फिर पिन से बालों में सेट करें. इससे मांगटीका की छोटी चेन को आसानी से बालों में लगाया जा सकता है.

ऐसे लगाए सिंदूर

सेंटर मांग में सिंदूर लगाना चाहती हैं तो केवल लिक्विड सिंदूर से वो लुक नहीं मिलेगा. इसलिए सेंटर पार्टीशन में बालों को निकालकर उसमे लिक्विड सिंदूर लगाएं और फिर ड्राई सिंदूर को भरें. ऐसा करने से सिंदूर मांग में फिक्स होगा और पसीने से नहीं बहेगा.

नथ पहनते वक्त करें ये काम नहीं होगा दर्द

नथ पहनते वक्त थोड़ा सा मेडिकल स्टोर पर मिलने वाला स्पिरिट लगा लें. स्पिरिट को रबिंग एंल्कोहल भी कहते हैं. ये लगाने से नाक में आसानी से नथ चली जाएगी. इसके अलावा नथ के साथ सपोर्टर ना पहनें. ऐसा करने से आपका ध्यान पूजा की बजाय अपनी नथ पर ही रह जाएगी.

हैवी साड़ी पहनते समय अपनाए ये ट्रिक

तीज पर रेडी होने के लिए अगर आप बहुत हैवी साड़ी को चुन रही हैं तो पूजा के वक्त पल्लू में प्लीट्स जरूर बना लें फ्री हैंड करने पर आपकी पूजा में व्यवधान हो सकता है, इससे आपको गर्मी कम लगेगी और पूजा करना आसान होगा. साथ ही आपकी साड़ी गंदी होने से भी बच जाएगी.

साड़ी के साथ गहनों का मेल

साड़ी का चुनाव करने के बाद उसे सही तरीके से पहनना भी बहुत जरूरी है. साड़ी के साथ सही गहनों का मेल आपकी खूबसूरती को और बढ़ा सकता है. मांगटीका, चूड़ियां, बिंदी, झुमके, और नेकलेस के साथ अपनी साड़ी को मैच करें. इससे आपका लुक और भी शानदार और परफेक्ट लगेगा.

साड़ी का चयन ऐसे करें

साड़ी का चयन करते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपको पूरे दिन आरामदायक महसूस हो. तीज का व्रत बहुत कठिन होता है, इसलिए आपकी साड़ी का फैब्रिक ऐसा होना चाहिए जो आपको सहजता दे. सिल्क, कॉटन, या फिर जॉर्जेट जैसी साड़ियां हरितालिका तीज के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं. इसके अलावा, साड़ी का रंग भी ऐसा होना चाहिए जो आपको उत्साहित और खुश रखे.

homelifestyle

PHOTOS: भूल जाएंगे पार्लर, हरितालिका तीज पर परफेक्ट लगेगी मांगटीका,ये है ट्रिक

Source link