Last Updated:
Bundelkhand Weather Update: सागर सहित बुंदेलखंड में लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले दो दिन से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, कल से और भीषण बारिश होगी. जानें अपडेट…
रविवार की दोपहर के बाद आसमान में बदल आए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई. लेकिन, देर शाम करीब 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई. इसके बाद रात भर रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा, जो सुबह तक जारी है. जिससे कहीं-कहीं पर 2 इंच तो कहीं पर 3 इंच बारिश रिकार्ड की गई.

दमोह में भी कुछ ऐसे ही हल रहे. 4:00 बजे शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी. रात भर पानी गिरता रहा. बीच-बीच में मध्यम तेज बारिश हुई, दमोह जिले में 2 इंच बारिश दर्ज की गई.

इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, इसके बाद 12 अगस्त से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 15 अगस्त और कृष्ण जन्माष्टमी पर भी जारी रहेगा.

सागर शहर में रात के समय जोरदार बारिश होने की वजह से राधा तिराहे के पास करीब 2 फीट तक पानी भर गया. पूरी सड़क लबालब पानी से भरी नजर आने लगी. कुछ इसी तरह का हाल कटरा बाजार में भी देखने को मिला.

करीब 8-10 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से सोयाबीन की फसलें मुरझाने लगी थी. जिन फसलों में फूल आना शुरू हो गए थे, उन्हें पानी की जरूरत थी. ऐसे में बारिश होने पर किसान राहत महसूस कर रहे हैं

मक्का की फसल को भी कुछ जगहों पर पानी की जरूरत थी. वह मोटर चालू करते सिंचाई करने लगे थे. तब जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई थी, उन्हें बारिश से ब्रेक चाहिए था. एक हफ्ते बारिश नहीं होने से मक्का की फसल भी संभल गई,

सागर जिले की औसत बारिश 849 mm हो चुकी है, सीजन में कुल औसत बारिश 48 इंच होती हैं, इस लिहाज से अब 15 इंच बारिश की जरूरत है. अगस्त के महीने में ही अच्छी बारिश होने से यह कोटा पूरे होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि सागर में हर साल अगस्त के महीने में 14 से 16 इंच बारिश होती है. पिछले 2 दिन में औसत 2 इंच बारिश हो चुकी है. अगर 14 इंच बारिश भी अब आने वाले दिनों में होती है तो इस सीजन का कोटा लगभग पूरा हो जाएगा. वहीं दो-तीन दिन तेज बारिश में निकल गए तो फिर यह सामान्य से अधिकभी बारिश हो सकती है.

आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग द्वारा 12 अगस्त से तेज बारिश देखने को मिलेगी.