Vastu Tips: क्या आप भी पहनते हैं गंदे-फटे कपड़े? आज ही बदलें ये आदत, वरना कंगाली-दुर्भाग्य देंगे दस्तक!

Vastu Tips: क्या आप भी पहनते हैं गंदे-फटे कपड़े? आज ही बदलें ये आदत, वरना कंगाली-दुर्भाग्य देंगे दस्तक!


Last Updated:

Astrology Tips : जानिए आचार्य आनंद भारद्वाज से कि गंदे और फटे कपड़े पहनने से कैसे आपके ग्रह, भाग्य और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है.

शुभम मरमट / उज्जैन: वास्तु शास्त्र भारतीय जीवन शैली का एक अहम हिस्सा है. मान्यता है कि अगर इसके नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. वहीं, इसकी अनदेखी से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं.

कपड़े और ग्रहों का संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनुष्य का पहनावा उसके ग्रहों से सीधा जुड़ा होता है. खासकर देव गुरु बृहस्पति और शनि ग्रह कपड़ों से संबंधित माने जाते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति हमेशा गंदे, पुराने या फटे कपड़े पहनता है, तो यह ग्रहों को नाराज कर सकता है. नतीजा…आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव.

फटे कपड़ों का फैशन और वास्तु

आजकल फैशन में फटे जीन्स या कटे-फटे कपड़े पहनना ट्रेंड बन चुका है. लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता. ऐसे कपड़े पहनने से घर में कलह, नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य बढ़ सकता है. भारतीय संस्कृति में भी हमेशा साफ-सुथरे और सलीकेदार कपड़े पहनने की परंपरा रही है.

गंदे और फटे कपड़े पहनने के नुकसान

आर्थिक नुकसान:

गंदे या फटे कपड़े पहनने से शनि ग्रह नाराज होते हैं, जिससे आर्थिक तंगी और व्यवसाय में रुकावट आती है.

स्वास्थ्य पर असर:

ज्योतिष के अनुसार, ऐसे कपड़े पहनने से शरीर की ऊर्जा घटती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

दुर्भाग्य और नकारात्मकता:

पुराने और फटे कपड़े दरिद्रता का प्रतीक माने जाते हैं. यह घर की सुख-शांति को भी प्रभावित करते हैं.

आचार्य की सलाह

आचार्य आनंद भारद्वाज कहते हैं कि कपड़े सिर्फ शरीर ढकने का साधन नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व और ऊर्जा का आईना होते हैं. साफ, सुथरे और सही फिटिंग के कपड़े पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है, ग्रहों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.

homeastro

क्या आप भी पहनते हैं गंदे-फटे कपड़े? जल्द ही कंगाली दुर्भाग्य देंगे दस्तक!



Source link