Last Updated:
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान करुण नायर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने क्रिकेटफैंस को भावुक कर दिया. यह अलग बात है कि क्रिकेटफैंस ने जो देखा, वह असल में कभी हुआ ही नहीं.
करुण नायर का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. सीरीज में एक ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला था जब करुण नायर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद जो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनमें देखा गया कि करुण नायर की आंखों में आंसू हैं और केएल राहुल उनके कंधे पर हाथ रखकर बैठे हैं. कमाल की बात है कि ऐसी घटना कभी हुई ही नहीं.
करुण नायर ने खुद बताया कि उनकी जो तस्वीर या क्लिप वायरल हुई, वैसा कुछ हुआ ही नहीं था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करुण नायर और केएल राहुल को बालकनी में बैठे दिखाया गया था. करुण सिर झुकाए बैठे थे और राहुल उन्हें सांत्वना दे रहे थे. करुण नायर ने Insidesport से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह एक एआई-जनरेटेड वीडियो था. मुझे नहीं लगता कि वह वीडियो असली है. हां, हम बालकनी में बैठे थे लेकिन उसके बाद जो कुछ भी दिखाया गया, वह सच नहीं है.’
करुण नायर ने आठ साल के इंतजार के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी. हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. इसके चलते उन्हें तीन मैच के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, पांचवें टेस्ट में उनकी फिर वापसी हुई और उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक भी बनाया. भारत ने पांचवां टेस्ट मैच 6 रन से जीता और सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला और तीसरा टेस्ट मैच जीता. भारत ने दूसरा और पांचवां टेस्ट मैच अपने नाम किया. सीरीज का चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें