आम की बागवानी शुरू करने के लिए सबसे बढ़िया किस्म, लाखों कमाएगा किसान, लगाने का यही सही समय

आम की बागवानी शुरू करने के लिए सबसे बढ़िया किस्म, लाखों कमाएगा किसान, लगाने का यही सही समय


Last Updated:

Mango Farming Tips: बारिश हो रही है. मिट्टी में नमी है. यही सही वक्त है, जब आप आम का बगीचा तैयार करने की पहल कर सकते हैं. लेकिन, किस किस्म पर भरोसा करें? यहां जाने…

Aam Ki Kheti. अगर आप आम की बागवानी करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आम का बगीचा आसानी से तैयार कर सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक आम का बगीचा तैयार करने के लिए मिट्टी का चयन करना चाहिए. साथ ही आम की किस्मों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आप कितनी दूरी पर आम के पौधे लगा रहे हैं, ये बहुत जरूरी है.

छतरपुर के नौगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ वैज्ञानिक डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि कहीं भी आम की बागवानी तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले वहां की जलवायु पर ध्यान देना होगा. अगर छतरपुर की बात करें तो यहां ज्यादातर गर्मी होती है. तीन महीने की ठंड छोड़ दी जाए तो यहां गर्म जलवायु रहती है.

ये किस्में होती हैं जल्दी तैयार 
डॉ. कमलेश बताते हैं कि छतरपुर के साथ पूरे बुंदेलखंड और एमपी में बारिश के मौसम में आम की दशहरी और आम्रपाली किस्म लगा सकते हैं.

आम्रपाली बोवनी किस्म है 
आम्रपाली किस्म की विशेषता होती है कि इसकी हाइट कम होती है और आम सघन लगाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही किस्म है. कम स्पेस में भी इसे लगा सकते हैं. आम्रपाली के पौधों के बीच की दूरी 6 मीटर होनी चाहिए.

इतनी दूरी पर लगाएं पौधे 
डॉ. कमलेश बताते हैं कि अगर आप बड़े स्पेस में आम के पौधे लगाना चाहते हैं तो आप आम के पौधों के बीच की दूरी 10 मीटर रख सकते हैं. लेकिन, कम स्पेस में लगा रहे हैं तो आम्रपाली की किस्म लगा सकते हैं. इस किस्म के पौधौं को लगाने के दौरान इनके बीच की दूरी 6 मीटर रखें.

बाग तैयार करने के लिए सही समय
कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आम का बगीचा तैयार करने के लिए ये सबसे सही समय है. इस समय आप आम के पौधे लगा सकते हैं, क्योंकि अभी मिट्टी में नमी है. बारिश में पौधा तेजी से मिट्टी पकड़ लेगा. इससे उसकी ग्रोथ बढ़िया हो जाएगी. साथ ही गोबर की देसी खाद का इस्तेमाल करें, इससे पेड़ को खूब पोषक तत्व मिलेंगे.

homeagriculture

आम की बागवानी शुरू करने के लिए सबसे बढ़िया किस्म, लाखों कमाएगा किसान



Source link