आधा एकड़ में लग जाएंगी ये पांचों सब्जी
लोकल 18 की टीम से बातचीत में कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने बताया, ये सब्जियां मात्र 30 दिन में तैयार हो जाती हैं. इससे किसानों को जल्दी मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा, “किसान अपनी मुख्य फसलों जैसे केला, गन्ना, कपास या सोयाबीन के साथ इन सब्जियों की खेती कर सकते हैं. केवल आधा एकड़ जमीन पर ही सभी पांच सब्जियों को एक साथ लगाया जा सकता है. इसमें लागत भी कम आती है.”
कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, अगस्त इन सब्जियों के लिए आदर्श माह है. क्योंकि, इस समय नमी और तापमान संतुलित रहता है, जो बीजों के अंकुरण और विकास के लिए फायदेमंद होता है. इनकी खेती न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी टेरेस गार्डन या घर के बगीचों में भी आसानी से की जा सकती है. बाजार में इनकी मांग हमेशा बनी रहती है. अच्छे दाम भी मिलते हैं. ये सब्जियां स्वास्थ्यवर्धक हैं और इन्हें उगाने में ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे छोटे किसान भी लाभ उठा सकते हैं.
इन पांच सब्जियों की खेती के बारे में जानें…
2. शलजम: जड़ वाली यह सब्जी ठंडी जलवायु में आसानी से उगाई जा सकती है. इसे गमलों या ग्रो बैग में लगाया जा सकता है. सभी प्रकार की मिट्टी में यह अच्छी पैदावार देती है. कम देखभाल में ही यह तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को जल्दी लाभ मिलता है.
4. फ्रेंच बींस: सर्दियों की यह सब्जी अगस्त में घर की छत या गार्डन में उगाई जा सकती है. इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं. यह जल्दी तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती है.
एक्सट्रा कमाई करें किसान
कृषि एक्सपर्ट देवके ने सलाह दी कि किसान जैविक खाद का उपयोग करें और कीटों से बचाव के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाएं. इससे न केवल पैदावार बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी मिश्रित खेती से किसान सालाना लाखों कमा सकते हैं. खासकर जब मुख्य फसलें देरी से तैयार होती हैं.