एमडी ड्रग्स मामले में सीबीएन की मन्दसौर में दबिश: व्यापारी के घर और दुकान पर छापा, दो घंटे चली तलाशी – Mandsaur News

एमडी ड्रग्स मामले में सीबीएन की मन्दसौर में दबिश:  व्यापारी के घर और दुकान पर छापा, दो घंटे चली तलाशी – Mandsaur News


मंदसौर में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम ने रेलवे स्टेशन इलाके में एक व्यापारी के घर और दुकान पर छापा मारा। टीम ने व्यापारी लीलाराम होतवानी के घर और बस स्टैंड पर स्थित उनकी राधास्वामी प्लास्टिक दुकान की तलाशी ली।

.

एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए आरोपी ने लिया था नाम यह कार्रवाई नीमच में पकड़े गए एक व्यक्ति के बयान पर की गई। उस आरोपी को 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में लीलाराम होतवानी का नाम लिया था। पुलिस ने इसके बाद व्यापारी के घर पर दबिश दी।

घर और दुकान में 2 घंटे चली तलाशी सीबीएन टीम ने पहले दुकान में और फिर घर पर करीब दो घंटे तलाशी ली, लेकिन कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद टीम पंचनामा बनाकर लौट गई।

लीलाराम होतवानी का कहना है कि वह पकड़े गए आरोपी को नहीं जानते। टीम और व्यापारी—दोनों ने मीडिया से ज्यादा बात नहीं की। इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा और हलचल बढ़ गई।

देखिए कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें



Source link