नेपानगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंगलवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बुरहानपुर के साथ खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों से भी आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
.
नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में समाज के वरिष्ठजनों ने आदिवासी दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आदिवासी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
जयस संगठन ने इस आयोजन की तैयारियों के लिए कई बैठकें की थीं। बुरहानपुर जिले में 9 अगस्त को भी कार्यक्रम हुए थे। लेकिन नेपानगर में 12 अगस्त को यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।
विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर के मूलनिवासी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का प्रतीक है। भारत में आदिवासी समुदाय की आबादी 8.6 प्रतिशत है। इसमें भील, गोंड और संथाल जैसी जनजातियां शामिल हैं। यह दिवस आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान को पहचान देने का अवसर है।
देखिए तस्वीरें…


