Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस पूरे गर्मी के सीजन में बेहद व्यस्त रहे हैं. इस साल की शुरुआत में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए इस 14 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बीसीसीआई स्पेशल ट्रेनिंग शुरू कर चु…और पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी बीसीसीआईनई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बीसीसीआई की नजर का तारा बन चुके हैं. बिहार के रहने वाले वैभव के लिए बीते छह महीने किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहे. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पहले तो उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक मारा. उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी जबरदस्त फॉर्म जारी रखा. अब घर लौटते ही उन्हें बीसीसीआई का फोन आया, जिसने उन्हें 10 अगस्त को सीधे बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) पहुंचा दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वैभव बीसीसीआई द्वारा तैयार किए गए एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरेंगे, जिसमें तकनीकी ड्रिल्स के साथ-साथ मैच-विशेष परिस्थितियों पर भी काम किया जाएगा.
🚨 Teenage sensation Vaibhav Suryavanshi hits a sublime 52-ball hundred at Visit Worcestershire New Road and ends out on 143 from 73 deliveries, with 23 boundaries 🤯🇮🇳 @BCCI pic.twitter.com/xD3TWqEMnz