सप्ताह में दो दिन ही खुलता है कठोतिया स्वास्थ्य केंद्र: 20 गांवों के मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज; गेट पर लटका ताला – Dindori News

सप्ताह में दो दिन ही खुलता है कठोतिया स्वास्थ्य केंद्र:  20 गांवों के मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज; गेट पर लटका ताला – Dindori News



स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मौजूद मरीज।

मेहदवानी ब्लॉक के कठोतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल में ताला लगा होने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

.

स्थानीय मरीज सीता बाई और अमृत लाल साहू ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 15 से 20 गांव के लोग इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल सप्ताह में केवल दो दिन ही खुलता है। वर्तमान में पानी जनित बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक मरीज इलाज के लिए आए, लेकिन अस्पताल बंद था।

अवकाश और वैक्सीनेशन पर स्टाप

बीएमओ डॉक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता रागिनी रजक अवकाश पर हैं, क्योंकि उनकी सास का निधन हो गया है। अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता चौधरी और शिल्पा खाले टोला में वैक्सीनेशन कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जल्द ही वापस आकर मरीजों को देखेंगी।

इसी साल तैयार हुआ है केंद्र

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष लाखों रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनकर तैयार हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Source link