सागर में कांग्रेस ने जलते पुतले के साथ किया प्रदर्शन: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की; वाटर कैनन से खदेड़े गए – Sagar News

सागर में कांग्रेस ने जलते पुतले के साथ किया प्रदर्शन:  राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की; वाटर कैनन से खदेड़े गए – Sagar News


वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

दिल्ली में वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सागर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

.

कांग्रेसी बस स्टैंड स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के हाथों में “वोट चोरी बंद करो” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। मौके पर भारी पुलिस बल और दो फायर ब्रिगेड तैनात रहीं।

जलते पुतले को लेकर भिड़ंत प्रदर्शन के बीच अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक पर जलता हुआ केंद्र सरकार का पुतला लेकर पहुंचे और उसे जमीन पर फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला पकड़ लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

इसी दौरान गोपालगंज मार्ग से आए कांग्रेसियों ने दूसरा जलता पुतला लेकर आने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने छीन लिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

“लोकतंत्र की हत्या हो रही है” सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का बड़ा खुलासा किया था, जिसके विरोध में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी के खिलाफ सागर में पुतला दहन और प्रदर्शन किया गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी।

वाटर कैनन का उपयोग कर कांग्रेसियों को खदेड़ा।

वाटर कैनन का उपयोग कर कांग्रेसियों को खदेड़ा।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की।



Source link