Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर के एक नशा मुक्ति केंद्र में 33 साल के युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन पर मारपीट करके के हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल महाराज…और पढ़ें
पुलिस कर रही मामले की जांच.नशा मुक्ति केंद्र से 33 साल का पंकज 2 दिन पहले अपने अन्य साथियों के साथ भाग गया था. जब वह अपने घर आया तो उस वक्त पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन परिजनों ने पंकज के जीवन को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना देकर उसे फिर से भर्ती करा दिया. अचानक कुछ ही घंटे के अंदर नशा मुक्ति केंद्र ने पंकज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत पाया.
बुधवार सुबह नशा मुक्ति केंद्र की ओर से पंकज के परिजनों को सूचना दी गई कि उसकी मौत हो चुकी है. परिजनों ने जब पंकज के मृत शरीर को देखा तो उस पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे. जबकि 24 घंटे पहले पंकज पूरी तरह से स्वस्थ था और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे. ऐसे में पंकज के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिंदे पर मारपीट करने के चलते हत्या का आरोप लगाया है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें