बड़वानी के अंजड़ नगर में भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दोपहर में दशहरा मैदान से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। बाइक रैली में एक भाजपा कार्यकर्ता ने हेलमेट न
.
यात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर अस्पताल चौक, धानमंडी चौक और सराफा बाजार होते हुए आगे बढ़ी। फिर बस स्टैंड, राजपुर रोड, श्रीकृष्ण चौक से होकर हनुमान मोहल्ला और मारू मोहल्ला से गुजरी। यात्रा का समापन अस्पताल चौक पर हुआ।

मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर और नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इनमें भगवान बिरसा मुंडा, पृथ्वीराज सिंह चौहान, शहीद चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस और देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाएं शामिल थीं।

रैली में एक रथनुमा कार पर डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीत बजाए गए। कार्यकर्ता और नगरवासी भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। यात्रा दोपहर 3.30 बजे समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा, मातृशक्ति और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।