बड़ोरी गांव की 17 वर्षीय अनामिका ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी क
.
युवती की अंतिम बातचीत का वीडियो सामने आया
युवती की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें मृतक युवती अनामिका कुशवाहा अपने माता-पिता से कह रही है कि वह लगातार अमित कुशवाहा से परेशान थी। उसने कहा- “पापा, अंकित मुझे मिलने के लिए दबाव डालता था। जब मैं मना करती थी, तो वह कहता था कि तेरा कॉलेज छोड़वा दूंगा और तुझे बदनाम कर दूंगा।”
दैनिक भास्कर को यह वीडियो अनामिका के पिता दशरथ सिंह ने साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार अमित को वे केवल सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं।
पुलिस ने परिजनों के बयान, वीडियो और कॉल डिटेल्स के आधार पर 41 दिन बाद अमित कुशवाहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बड़ोरी निवासी दशरथ सिंह की बेटी अनामिका ने 14 अगस्त दोपहर सल्फास खा लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन शाम तक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
अनामिका के पिता दशरथ सिंह ने बताया कि आरोपी अमित कुशवाहा उनके गांव में रिश्तेदार है। उसके रिश्तेदार कल्याण सिंह ने अमित को अनामिका के बारे में बताया और कहा कि वह उसकी शादी करवाने में मदद करेगा। इसके बाद अमित लगातार अनामिका के पीछे पड़ गया और उसके स्कूल तक जाने लगा।
अमित ने कसम देकर मोबाइल से बातचीत शुरू की और मिलने का दबाव बनाया। जब अनामिका की मां हेमा को यह पता चला, तो उन्होंने अमित को फोन पर समझाया कि वह बेटी को परेशान न करे। इसके बावजूद अमित ने कुछ दिन बाद फिर से स्कूल पहुंचकर अनामिका से संपर्क करना शुरू कर दिया।
पांच भाई बहनों में मझली थी अनामिका
मृतक के पिता दशरथ सिंह किसान और ठेकेदार हैं। उनका परिवार पांच बच्चों का है, जिसमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। अनामिका तीन बेटियों में मझली थी। अमित और अनामिका पांच साल पहले एक शादी में मिले थे। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अमित ने अनामिका को मोबाइल दिलाया, लेकिन जब परिजनों को पता चला, तो उसने मोबाइल लौटा दिया। इसके बाद भी मां के मोबाइल से बातचीत होती रही।
थाना प्रभारी की जानकारी
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को बड़ोरी गांव में अनामिका ने सल्फास खा कर आत्महत्या की। युवती लगातार अमित कुशवाहा द्वारा परेशान की जा रही थी। परिजनों की शिकायत और जांच के बाद अमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।