मंडला जिले में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश ने दिन भर की गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया।
.
भू-अभिलेख विभाग के अनुसार, 1 जून से 13 अगस्त तक जिले में कुल 46.70 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो साल भर के औसत 52.20 इंच का 89.4 प्रतिशत है। तहसीलवार बात करें तो मंडला में 51.59 इंच, नैनपुर में 45.81 इंच, बिछिया में 45.14 इंच, निवास में 47.96 इंच, घुघरी में 40.61 इंच और नारायणगंज में 49.69 इंच बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जिले में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 14 से 15 अगस्त की सुबह तक जिले के कई स्थानों पर तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 15 से 16 अगस्त की सुबह के बीच भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।
