Last Updated:
दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो हमेशा अपनी निजी जिंदगी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते है. हाल में अपनी सबसे लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रह चुकी जॉर्जिना रोड्रि…और पढ़ें
दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो की रह चुकी है 15 गर्लफ्रेंड, जल्दी करने वाले है अब शादी फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ सगाई की. दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. जॉर्जिना से पहले रोनाल्डो के इश्क के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर रहे है. आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉर्जिना से पहले रोनाल्डो की कुल 15 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.
रोनाल्डो के रंगीन किस्से
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज एक मॉडल, सोशल मीडिया स्टार हैं. वह मूल रूप से अर्जेंटीना के शहर ब्यूनस आयर्स में पैदा हुईं, लेकिन उनका बचपन स्पेन के छोटे से शहर जाका में बीता शुरुआत में जॉर्जिना एक Gucci स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं, जिनमें से एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था. 2017 में जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था. इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था. पिछले दिनों रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया था. बहुत जल्दी ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाले है.