विधायक बोले- महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाएं युवा: भिंड में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर चल समारोह, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत – Bhind News

विधायक बोले- महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाएं युवा:  भिंड में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर चल समारोह, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत – Bhind News



​भिंड में चल समारोह निकालते हुए।

भिंड में वीरता, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती बुधवार को राठौर समाज ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित भव्य चल समारोह और विशाल सभा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों

.

बैंड-बाजों के साथ निकला समारोह ये चल समारोह का शुभारंभ लहार रोड स्थित अंवतीबाई चौराहा से हुआ। बैंड-बाजों, देशभक्ति गीतों और जयकारों के बीच चल समारोह किला रोड, बजरिया, परेड चौराहा होते हुए राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। यहां समाजजनों और अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। चल समारोह के दौरान पूरे रास्ते पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रवीर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर प्रतिमा स्थल से आगे चल समारोह पुत्तूपसिंह मांगलिक भवन, आरपीएस सेंट्रल स्कूल के पास, कुम्हरौआ रोड होते हुए भीमनगर पहुंचा, जहां भव्य सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गादास राठौर ने साहस, निष्ठा और त्याग की मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रवीर के आदर्शों को अपनाने और समाज व राष्ट्र की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

विरासत को संजोने का आह्वान कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने राष्ट्रवीर के बलिदान को याद करते हुए कहा कि युवाओं को अपने इतिहास और विरासत को सहेजना चाहिए, क्योंकि यही उनकी असली पहचान है।

आयोजन में समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। देशभक्ति के गीत, नारे और पुष्पवर्षा ने माहौल को ऊर्जावान और भावनात्मक बना दिया। आयोजन के अंत में राष्ट्रवीर के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Source link