बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से धार्मिक यात्राओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार को हैदरपुर गांव से 33 श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्री पहले बस से इंदौर पहुंचे। वहां से वे ट्रेन के जरिए वैष्णो देवी की यात्रा क
.
हैदरपुर के ग्रामीणों के अनुसार वे प्रतिवर्ष मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार भी आसपास के गांवों से कई श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रियों को विदा करने बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष बस तक पहुंचे। महिलाओं ने सभी को तिलक लगाकर रवाना किया।
गौरतलब है कि इससे पहले आसपास के गांव से भी कुछ श्रद्धालु शिर्डी और रामदेवरा की यात्रा पर भी गए हुए हैं। धार्मिक यात्राओं को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।