सागर में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगस्त के महीने में ही कोटा होगा पूरा, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात!

सागर में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगस्त के महीने में ही कोटा होगा पूरा, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात!


Last Updated:

Sagar Heavy Rain Alert: सागर सहित बुंदेलखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. मंगलवार की शाम शहर में करीब 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई और सवा इंच बारिश रिकार्ड की गई. इसी तरह बिना में 3 इंच और रहली में 2 इंच बारिश हुई.

बुधवार की सुबह से फिर जोरदार बारिश कहीं-कहीं पर देखने को मिली है. आधा घंटे से 1 घंटे तक तेज बारिश हुई इसमें सागर गढ़ाकोटा गौरझमार रहली खुरई वाले इलाके शामिल हैं.

पूरे बुंदेलखंड में अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश पर तीन नए सिस्टम एक्टिव होने की वजह से अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें कहीं-कहीं एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.

बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जहां पर तेज बारिश होगी वहां 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है सागर में पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है हालांकि यह सिलसिला रुक-रुक कर चल रहा है.

मौसम बारिश

तेज बारिश होने की वजह से रहली की सुनार नदी एक बार फिर उफान पर आ गई और छोटे पुल के ऊपर से 2 फीट तक पानी बह रहा है. प्रशासन ने वेरी गेट्स लगाकर रास्ता रोक दिया है.

सागर

बीना की नरेन नदी उफान पर थी पुल के ऊपर से पानी बह रहा था एक भाई अपनी बहन के घर जा रहा था पुल पार करते समय पानी में फंस गया और रात भर चट्टान पर बैठकर गुजारनी पड़ी. एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया. गन्धर्वी नदी भी लबालब भर गई आबचंद के पास पुल के ऊपर से बह रही है.

सागर बारिश

अगस्त महीने की शुरुआती हफ्ते में एक दिन भी पानी नहीं गिरने की वजह से लोग कहने लगे थे कि लगता है अब मानसून की दबे पांव वापसी हो गई है लेकिन पिछले तीन दिन से हो रही बारिश और मौसम विभाग के नए अपडेट को देखकर यह कहा जाने लगा है कि मानसून की फिर वापसी हो गई है.

सागर

सागर जिले में करीब 34 इंच बारिश अब तक हो चुकी है यहां पर बारिश के सीजन में कुल 48 इंच औसत बारिश होती है लेकिन इस बार मौसम विभाग ने सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है साथ ही अगस्त के महीने में ही यह कोटा पूरा हो सकता है.

बारिश

इधर दमोह जिले में भी लगातार बारिश का दौर जारी है मंगलवार को यहां पर भी कई-कई जगह पर 3 इंच तक बारिश रिकार्ड की गई है.

homemadhya-pradesh

सागर में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगस्त के महीने में ही कोटा होगा पूरा!



Source link