Last Updated:
MP Political News : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ संसद पहुंचे थे, लेकिन सीएम ने मीडिया के सामने विजय शाह की उ…और पढ़ें
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह दिल्ली में गृहमंत्री के ऑफिस पहुंचे. इससे पहले मंत्री विजय शाह कई बार दोहरा चुके हैं कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और वे इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे; अपना पक्ष रखेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि उसी क्रम में यह मुलाकात हुई है. राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि बैठक में डेयरी उत्पादन का लक्ष्य 9 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने पर चर्चा हुई. हालांकि, उन्होंने विजय शाह की मौजूदगी और उनकी चर्चा के एजेंडे पर कोई टिप्पणी नहीं की. यहां तक कि विजय शाह को मीडिया से दूर रखा गया.
गौरतलब है कि 5 बार के मंत्री, 8 बार विधायक और वर्तमान कैबिनेट मंत्री विजय शाह सैन्य अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अनाप-शनाप दिए गए बयान पर विवादों में हैं. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी. इस बयानबाजी के मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर केस दर्ज कराया था. कैबिनेट मंत्री विजय शाह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गए थे, तो उन्हें बुरी तरफ फटकार लगी थी. अदालत ने कहा था कि मंत्री द्वारा अब तक सार्वजनिक रूप से माफी ना मांगना, उनकी मंशा और ईमानदारी पर सवाल खड़े करता है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक मंत्री द्वारा सैन्य अधिकारी के सम्मान के खिलाफ बोले गए शब्द बेहद गंभीर हैं और उनके इस आचरण से न्यायपालिका की प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है.
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय शाह और अमित शाह की मुलाकात मध्य प्रदेश में होने वाले संभावित कैबिनेट फेरबदल या अन्य बड़े फैसलों का संकेत हो सकती है. हालांकि, फिलहाल किसी भी नेता ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. इस मुलाकात ने भाजपा खेमे के भीतर चर्चा तेज कर दी है और आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें