स्वतंत्रता दिवस से पहले गंजबासौदा में चेकिंग अभियान: शहर के चार प्रमुख स्थानों पर लगाए बैरिकेड, यातायात नियमों की जानकारी भी दी – Ganjbasoda News

स्वतंत्रता दिवस से पहले गंजबासौदा में चेकिंग अभियान:  शहर के चार प्रमुख स्थानों पर लगाए बैरिकेड, यातायात नियमों की जानकारी भी दी – Ganjbasoda News


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गंजबासौदा पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया। बुधवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ यह अभियान महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, भावसार पुलिया और बरेठ रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।

.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की गहन तलाशी ली और चालकों से उनकी यात्रा के संबंध में पूछताछ की। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह भी दी गई।

शहर थाना प्रभारी संजय वेदिया ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रातभर एक दर्जन से अधिक चार पहिया और कई दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध या आपराधिक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कुछ वाहन दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी पाए गए।

जांच और पूछताछ के बाद जब चालकों के जवाब संतोषजनक पाए गए तो उन्हें जाने दिया गया। यह अभियान रात 10 बजे तक जारी रहा, जिसमें करीब 15 से 20 वाहनों की जांच की गई।

गंजबासौदा पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि यह जांच अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए चलाया गया है और शहर में इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।



Source link