विदिशा जिले के त्योंदा कस्बे से 9 महीने पहले बुलेट चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने यूपी के 2 लोगों को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई।
.
दरअसल 27 नवंबर की रात त्योंदा से एक घर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट गायब हो गई थी। इसके बाद मालिक अभिषेक मीना ने अगली सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले एसपी रोहित काशवानी ने इस मामले को हल करने के लिए विशेष टीम बनाई। टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गांव-गांव जाकर पूछताछ की और मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई। सुराग मिला तो पुलिस सीधे टीकमगढ़ पहुंची। वहां से ललितपुर के 20 साल के युवक और झांसी के 28 साल के नरेंद्र राजा को दबोच लिया गया।
बुलेट मालिक को सौंपी बाइक पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों ने ही वह बुलेट चुराई थी, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए थी। बरामदगी के बाद बाइक को उसके मालिक अभिषेक को सौंप दिया गया।
बाइक मिलते ही अभिषेक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों का राज भी उगलवाने में जुटी है।