Bhopal: भोपाल के टॉप 5 प्योर वेज रेस्टोरेंट, जहां स्वाद लाजवाब, दाम किफायती

Bhopal: भोपाल के टॉप 5 प्योर वेज रेस्टोरेंट, जहां स्वाद लाजवाब, दाम किफायती


Last Updated:

Top 5 Pure Veg Restaurants In Bhopal : यदि आप भी खाने के शौकीन हैं और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्योर वेज रेस्टोरेंट की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. लोकल 18 के माध्यम से हम आपको बताएंगे भोपाल के पांच बेस्ट प्योर वेज रेस्टोरेंट, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ लाजवाब व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं.

भोपाल के रोशनपुरा चौराहा स्थित बापू की कुटिया नमक रेस्टोरेंट शहर के सबसे पुराने रेस्टोरेंट में से एक है. इसकी शुरुआत सन 1964 में हुई थी, जो आज भी अपने लाजवाब व्यंजन किफायती दाम में लोगों को खिला रहा है. हालांकि अब इसके शहर में कई सारे आउटलेट खुल चुके हैं.

hotel

यह रेस्टोरेंट अपने प्योर वेज खाने के लिए शहर भर में मशहूर है जहां सादा थाली से लेकर स्पेशल थाली तक मिल जाएगी. इसकी शुरुआती कीमत ₹120 से लेकर ₹250 तक पहुंच जाती है.

hotel

शहर के एमपी नगर जंतु में स्थित राजहंस होटल भोपाल के सबसे पुराने प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में से एक है. यहां की प्रेमी थाली लोगों को सबसे ज्यादा भर्ती है, जो किफायती होने के साथ ही स्वाद में जबरदस्त भी रहती है.

hotel

यदि दाम की बात करें तो यहां थाली का रेट 240 रुपए में अनलिमिटेड खाना मिल जाता है. वहीं इसके अलावा हर तरह का भारतीय व्यंजन यहां पर मिल जाता है, जिसमें खास तौर पर गुलाब जामुन लोगों को खूब पसंद आते हैं.

hotel

नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन ढाबा भी शहर के प्रमुख प्योर वेज रेस्टोरेंट में से एक है. यहां किफायती दाम में एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजन का स्वाद चखने को मिल जाता है. शहरवासियों की यह चुनिंदा पसंद में से एक है.

hotel

यहां व्यंजन की बात करें तो स्टार्टर से लेकर चाइनीज तक सबकुछ किफ़ायती दाम में मिल जाता है. वृंदावन ढाबा के अलग-अलग आउटलेट भी यहां पर खुल चुके हैं.

hotel

पुराने भोपाल के जुमेराती स्थित शिखा होटल शहर के पुराने व चुनिंदा रेस्टोरेंट में से एक है. यहां प्योर वेज खाने की डिमांड इतनी रहती है कि नॉन वेज खाने वाले लोग भी वेज खाने के लिए यहां पहुंचते हैं.

hotel

यहां खास तौर पर हरा भरा कबाब से लेकर मशरूम की सब्जी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है, जो की दाम में भी काम है. साथ ही यहां पर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी है.

hotel

एमपी नगर जोन 1 में स्थित मनोहर होटल शहर के सबसे प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में से एक है. यहां प्योर वेज खाने के ढेर सारे वैरायटी मिल जाती है. इसमें थाली से लेकर सभी तरह के व्यंजन शामिल है.

hotel

लोग यहां खास तौर पर देसी घी से बने छोले भटूरे का स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं. बता दें, मनोहर होटल की शहर भर में तीन से चार ब्रांच मौजूद है, जहां आप शानदार व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं.

homemadhya-pradesh

Bhopal: भोपाल के टॉप 5 प्योर वेज रेस्टोरेंट, जहां स्वाद लाजवाब, दाम किफायती



Source link