PHOTO:गोबर नहीं सोना है… भोपाल के जितेंद्र का करोड़ों वाला आइडिया सीखने लायक

PHOTO:गोबर नहीं सोना है… भोपाल के जितेंद्र का करोड़ों वाला आइडिया सीखने लायक


Last Updated:

Gift Items Made Using Cow Dung: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी कलाकारी से बने सामानों की आज देशभर खूब डिमांड हैं. राजधानी के जितेंद्र राठौर गाय के गोबर से घर सजाने के प्रोडक्ट से लेकर गिफ्टिंग आईटम बनाकर बेचते हैं, जिसकी खूब डिमांड है. वो कोरोना से पहले नौकरी करते थे फिर नौकरी छूटने के बाद पत्नी संग गोबरशिल्प शुरू किया था.

गोबरशिल्प एक ऐसी कला जिसका अद्भुत नमुना मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा कलाकार बना है, जो कभी नौकरी करता था. राजधानी भोपाल के कलाकार जितेंद्र राठौर गाय के गोबर से अनोखे घर सजाने के प्रोडक्ट बनाते हैं.

gobarshilp

भोपाल निवासी जितेंद्र राठौर कोरोना काल से पहले नौकरीपेशा हुआ करते थे पर जब कोरोना के भीषण काल में उनकी नौकरी छुट गई तो फिर इन्होंने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर गोबरशिल्प की शुरुआत की, जिसकी मदद से वो अब जानवरों की भी देखभाल करते हैं.

gobarshilp

गोबरशिल्प कला एक ऐसी कला है जिसमें जानवरों के गोबर प्रमुख रूप से गाय के गोबर से कलाकार गिफ्ट देने और घर सजाने के प्रोडक्ट बनाते हैं. पिछले कुछ सालों में जितेंद्र राठौर जैसे कलाकारों के चलते मार्केट में गोबर से बने सामानों की डिमांड बढ़ी है.

gobarshilp

भोपाल के जितेंद्र गोबरशिल्प से गले में पहनने वाले लॉकेट से लेकर दीवार की घडी, सजावट के लिए फोटो फ्रेम समेत कई अनोखी चीजें बनाते हैं. गोबर से बने प्रोडक्ट के दाम की बात करें तो दाम ₹100 से 2-3 हजार तक पहुंचता है.

mp

अपनी कलाकारी और गऊ माता के गोबर से दरवाजे पर शुभ-लाभ के फ्रेम, स्वस्तिक समेत कई और अनोखे प्रोडक्ट बनाते हैं और पिछले एक साल में इनको मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से खूब अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है.

gobarshilp

गोबरशिल्प की अद्भुत कलाकारी से जितेंद्र लॉकेट भी बनाते हैं. इसके साथ ही गेट पर लगाने के लिए बंधनवार भी बनाते हैं. जितेंद्र अपने व्यापार से कमाए पैसों से जानवरों की देखभाल भी करते हैं.

gobarshilp

गोबर से बने घर की सजावट और पहनने के प्रोडक्ट पर्यावरण के लिए काफी बढ़िया होते हैं साथ ही इनके हेल्थ पर कोई साइड इफेक्ट नही होता है और ये आसानी से मिट्टी में नष्ट हो जाते हैं.

Mp

भोपाल के रहने वाले गोबर शिल्पकार जितेंद्र अपनी कलाकारी से गाय के गोबर से ही आरती की थाली से लेकर हर तरह के सजावटी सामान बनाते हैं.

homemadhya-pradesh

PHOTO:गोबर नहीं सोना है… भोपाल के जितेंद्र का करोड़ों वाला आइडिया सीखने लायक



Source link